नूंह में जलाभिषेक यात्रा पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

Update: 2023-08-05 06:45 GMT

झुंझुनू न्यूज़: हरियाणा के मेवात के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक यात्रा पर हमला व हत्या के विरोध में विहिप व हिंदूवादी संगठनों ने गांधी चौक में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। विहिप कार्यकर्ताओं ने इसे आतंकवादी हमला बताते हुए दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विहिप व बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला फूंका। विभाग मंत्री सतीश मिश्रा ने कहा कि हिंदू समाज पर हमला सहन नहीं किया जाएगा।

विहिप जिलाध्यक्ष विनोद सिंघानिया ने कहा कि यह हमला एक रणनीति के तहत किया गया है। विहिप के उपाध्यक्ष जयराज हिंदू ने कहा कि हिंदू समाज को अब आतंकियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण यात्रा पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विहिप नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर पाटोदिया, बजरंग दल के नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, नगर मंत्री महावीर शर्मा, सत्संग प्रमुख शिवदत्त शर्मा, भाजपा नेता विश्वंभर पूनिया, भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा राकेश सहल, भाजपा नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, जगदीश गोस्वामी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, ताराचंद सैनी, कुसुमलता राणासरिया आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News