सीएम अशोक गहलोत को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

Update: 2022-06-13 08:34 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी को मिले ईडी के समन के विरोध में बिना अनुमति के पैदल मार्च निकालने के विरोध में पुलिस हिरासत में लिए गए।सीएम गहलोत के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला और कन्हैया कुमार को भी हिरासत में लिया गया। पैदल मार्च में शामिल होने के लिए सीएम गहलोत रविवार को ही राजसमंद से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का डर दिखाकर कांग्रेस की आवाज को दबाना चाहती है। राहुल गांधी मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं। इसलिए पीएम मोदी घबरा गए है। भाजपा ने राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की लेकिन हमने सफल नहीं होने दिया। राजस्थान में शानदार तरीके से कांग्रेस ने 4 में से 3 सीटें जीतीं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी का नोटिस जाने के मामले में जयपुर स्थित ईडी के कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर सी स्कीम स्थित ईडी कार्यालय तक कांग्रेस के नेता पैदल मार्च निकाला। ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्तओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में गहलोत सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता सुबह 9 बजे ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्रित हो गए। शांतिपूर्ण पैदल मार्च में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

सोर्स-livehindustan

Tags:    

Similar News

-->