भरतपुर। भरतपुर सुजान गंगा रविवार को एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। जिसके बाद घटना स्थल पर भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। थाना मथुरा गेट से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पप्पू जाटव निवासी सहयोग नगर के रूप में हुई है। मृतक पेशे से इलेक्ट्रीशियन था जो पिछले दो दिनों से घर से लापता था। घटना स्थल पर सिविल डिफेंस के जवानों को बुलाया गया जिसके बाद जवानों ने रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला। शव की सूचना पप्पू के परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।