पत्नी से विवाद के बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Update: 2023-05-17 08:25 GMT
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर इलाके के गांव बाजूवाला में सोमवार को युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक रविवार दोपहर बाद से घर से गायब था। सोमवार को वह गांव की वन विभाग की नर्सरी में एक पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह पीहर में रह रही है। जानकारी मिलने पर मौके पर रायसिंहनगर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोगों ने बताया कि युवक हंसराज भाट गांव बाजूवाला का रहने वाला था। उसका अपनी पत्नी से पिछले काफी समय से विवाद था। इसके चलते पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। युवक के अपने ससुराल के लोगों से भी परेशान होने की जानकारी मिली है। रविवार दोपहर से घर से गायब होने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच किसी ने गांव की वन विभाग की नर्सरी में एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। युवक के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। सोमवार दोपहर तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी थी।
Tags:    

Similar News