कोटा में पेड़ पर लटका मिला शव: परिजनों ने कहा- वह आत्महत्या नहीं कर सकता

कहा- वह आत्महत्या नहीं कर सकता

Update: 2023-09-28 13:03 GMT
राजस्थान  शहर के उधोग नगर थाना क्षेत्र में डीसीएम के पीछे खाल में एक युवक की क्षत विक्षत लाश मिली। जिसकी पहचान रोझड़ी निवासी नेमीचंद गुर्जर (30) के रूप में हुई। नेमीचंद 14 दिन से लापता था। 26 सितंबर की दोपहर में उसकी बॉडी मिली। गले में रस्सी बंधी हुई थीं। शव को जानवर नोच चुके थे। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। जबकि परिजनों के कहना है कि नेमीचंद सुसाइड नहीं कर सकता। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
भांजे बलवीर ने बताया कि उसका मामा नेमीचंद दो हॉस्टल में खुद की मेस चलाता था। हाल ही में 1 सितंबर को दो तीन पार्टनर के साथ मिलकर जवाहर नगर इलाके में फास्ट फूड की शॉप खोली थी। मामा नेमीचंद 12 सितंबर को तड़के रोझड़ी स्थित अपने घर से निकला था।
महावीर नगर प्रथम में स्थित हॉस्टल आया। सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर हॉस्टल से निकले, गोविंद नगर में 6 बजकर 50 मिनट पर लास्ट लोकेशन मिली। उसके बाद पता नहीं लगा। फोन भी बंद आ रहा था। शाम को जवाहर नगर थाने में गुमशुदगी दी थी। 26 सितंबर को पुलिस थाने से फोन से आया।
Tags:    

Similar News

-->