Dausa दौसा । केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक श्री रुपवतीया कल्पेशकुमार के. ने शनिवार को खैरवाल और चालना बालाजी एसएसटी चेकपोस्ट का निरीक्षणकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए।
व्यय पर्यवेक्षक श्री रुपवतीया कल्पेशकुमार के. ने कहा कि हमारा उद्देश्य विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष, पारर्दशितापूर्ण एवं भयमुक्त संपन्न कराना है। इसके लिए व्यय अनुवीक्षण टीमें सतर्क रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाताओं के प्रलोभन में प्रयोग होने वाले संदिग्ध सामान के आवागमन पर पैनी नजर रखें, साथ ही वाहनों की चेकिंग के दौरान आमजन को भी अनावश्यक परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान एसएसटी टीम के अधिकारियों एवं कार्मिक सहित संबधित प्रकोष्ठ के कार्मिक उपस्थित रहे।
-------------------
Tags: