Dausa: कृषि अधिकारियों ने घूमना में महिला किसानों को दी खेती-बाड़ी की तकनीकी जानकारी

Update: 2024-08-13 13:14 GMT
Dausa दौसा । मंगलवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र घूमना पर कृषि विभाग के तत्वाधान में राज्य योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कृषि अधिकारी (प्रशिक्षण) दौसा अशोक कुमार मीना ने बताया की एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण में महिला किसानों को जैविक खेती, किचन गार्डन, फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट - रोगों के नियंत्रण की जानकारी, फसलों की उन्नत कृषि विधियों की जानकारी व कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित अनुदान की योजनाओं यथा कांटेदार तारबंदी, फॉर्म पौंड, सिंचाई पाइप लाइन, कृषि यंत्र, नेपियर घास, परंपरागत कृषि विकास योजना, चाफ कटर, रिज एंड बेड मेकर, फव्वारा संयंत्र, पोली हाउस, शेड नेट हाउस, सौलर संयंत्र, नवीन फलदार बगीचा स्थापना एवं सुपर कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, गर्मी की गहरी जुताई के बारे में जानकारी दी।
मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण में महिलाओं को कृषि से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की जानकारी देकर कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को और अधिक जागरूक किया जा रहा है। जिससे कृषि विभाग की योजनाओं से जिले की अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके। प्रशिक्षण के बाद महिला किसानों द्वारा योजनाओं को खेती- बाड़ी में अपनाया जाएगा, जिससे महिला किसानों की कृषि आय में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। प्रशिक्षण उपरांत ज्ञानार्जन टेस्ट भी लिया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तीन महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर कृषि अधिकारी दौसा धर्म सिंह गुर्जर, कृषि पर्यवेक्षक घूमना लक्ष्मीनारायण कोली एवं महिला किसान मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->