Dausa दौसा । विधानसभा उप चुनाव में दौसा विधानसभा क्षेत्र में 62.30 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 64.27 प्रतिशत पुरूष एवं 60.12 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। दौसा विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 वर्ष आयु के 3562 एवं 20 से 25 वर्ष आयु के 19002 तथा 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के 1180 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दौसा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को हुए मतदान में दो लाख छियालीस हजार तेईस सामान्य मतदाताओं में से एक लाख तिरेपन हजार दौ सौ अठहत्तर सामान्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। कुल एक लाख उन्नतीस हजार चार सौ चौतीस पुरूष मतदाताओं में से तियासी हजार एक सौ नवासी ने एवं एक लाख सोलह हजार पॉच सौ नवासी महिला मतदाताओं में से सत्तर हजार नवासी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुरा (बूथ नं. 52) में सबसे ज्यादा मतदान 87.41 प्रतिशत एवं सबसे कम मतदान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नम्बर 1 बीघावास (बूथ नं. 158) में 1.87 प्रतिशत हुआ।