जयपुर: कमिश्नरेट के ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने गलता गेट, कानोता व जवाहर नगर इलाके में दबिश देकर मादक पदार्थ तस्करी करने वाली तीन महिलाओं को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी मकसूद बेगम ईदगाह कच्ची बस्ती गलता गेट, पप्पी देवी सदर बाजार कानोता व अनिता बाटू कोटपूतली की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक, 203 ग्राम गांजा व 18 हजार रुपए बरामद कर लिए।

एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि अभियान के दौरान एडिशनल डीसीपी संदीप सारस्वत की टीम को मिली सूचना के आधार दबिश देकर कार्रवाई की गई है। पकड़ी गई आरोपियों से मादक पदार्थ लाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ये तीनों आरोपी स्मैक व गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आस-पास के इलाके में सप्लाई करती है।

Tags: