Jaipur जयपुर । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री से श्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें कम करने के साथ ही जीएसटी की सिर्फ दो स्लैब रखते हुए आमजन को राहत दी है। केन्द्र सरकार द्वारा कम की गई जीएसटी दरों का लाभ आम उपभोक्ता तक पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापारी वर्ग का आह्वान किया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ आज से ही आम उपभोक्ता तक पहुंचाएं।
श्री दिलावर सोमवार को कोटा जिले के कर भवन में जीएसटी दरों में कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए जीएसटी बचत उत्सव के तहत आयोजित चर्चा में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी कर आमजन को आर्थिक बचत का तोहफा दिया है। इस निर्णय का लाभ व्यापारी वर्ग को वस्तुएं सस्ती कर आमजन पहुंचाना होगा और व्यापारी वर्ग की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि आज से ही नई दरों का लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाएं।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि देश ने हाल ही में कई चुनौतियों का सामना किया है। पूरे विश्व ने हमारी क्षमताओं को देखा है। देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों का मुकाबला करने एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करने के लिए सरकार को पैसों की जरूरत होती है जो कि करों के माध्यम से मिलता है। ऐसे में जीएसटी दरों में कमी कर आमजन को राहत देने का प्रधानमंत्री का निर्णय एक साहसिक कदम है।
श्री दिलावर ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपनी जरूरत की वस्तुएं दूसरे देश से नहीं मंगवा कर हमारे देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को अपनाते हुए सभी राष्ट्र को प्रथम मानकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। उन्होंने व्यापारी वर्ग का आह्वान किया कि जीएसटी की दरों में की गई कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक आज से ही पहुंचना शुरू करें।
दिवाली से पहले ही आई खुशियां-ऊर्जा मंत्री
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी आज से लागू होने से पूरे देश में दिवाली के पहले ही खुशियां आई गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और व्यापारियों के साथ ही आमजन को राहत देने के उद्देश्य से जीएसटी की दरों में कमी और दो ही स्लैब रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार के इस निर्णय का लाभ आमजन तक पहुंचाने में व्यापारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि पुराने स्टॉक की वस्तुओं को भी आज से नई जीएसटी दरों के अनुसार बेचें ताकि उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण फैसले का लाभ मिले।
कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा ने कहा कि जीएसटी में सरलीकरण की व्यापारी वर्ग की काफी समय से चली आ रही मांग को मानते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी करते हुए टैक्स स्लैब भी दो कर दी हैं। दैनिक उपभोग उपभोक्ता की दैनिक उपभोग की कई सारी वस्तुएं शून्य अथवा 5 के स्लैब में रखी गई हैं। उन्होंने जीएसटी दरों में कमी के बारे में व्यापारियों को जागरूक करने एवं इसका लाभ अधिक से अधिक आम उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए कार्यशालाओं के आयोजन का सुझाव दिया। लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का निर्णय आम उपभोक्ता के साथ ही व्यापारी वर्ग एवं जीएसटी संग्रहण से जुड़े अधिकारियों के लिए भी लाभप्रद है। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से एफएमसीजी सेक्टर में वृद्धि होगी और बिक्री बढ़ेगी। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्री राकेश जैन ने शहर के व्यापारी बंधुओ से आग्रह किया कि वह आज से कम दरों पर वस्तुएं बेचकर जनता को इसका पूरा लाभ पहुंचाएं। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग को इस संबंध में एक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया।
अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्य कर विभाग, कोटा श्रीमती सुनीता डागा ने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी 'कर सुधार' के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कदम है। इससे टैक्स का बोझ कम होगा, व्यापार बढ़ेगा और आम उपभोक्ता को भी राहत मिलेगी। संयुक्त आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग, कोटा श्री अनुपम शर्मा ने जीएसटी रिफॉर्म्स 2.0 पर दिए गए प्रस्तुतीकरण में बताया कि जीएसटी दरों में कमी एवं टैक्स लैब में बदलाव के केन्द्र सरकार के निर्णय से टैक्स प्रक्रिया का सरलीकरण हुआ है। साथ ही, रोजमर्रा के उपभोग की अधिकतर वस्तुएं शून्य से 5ः के दायरे में आ गई हैं इसके अलावा दवाइयां भी शून्य से 5ः के दायरे में आ गई हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जीएसटी की दरों में कमी का लाभ आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के बारे में चर्चा के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव श्री अशोक माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी के स्लैब दो एवं जीएसटी दरों में कमी करने के निर्णय से वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोटा के सभी व्यापारी कम हुई जीएसटी दरों का लाभ आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कोटा व्यापार महासंघ ने भी जीएसटी की दरों में कमी का लाभ आम उपभोक्ता तक पहुंचाने की दिशा में पूर्ण सहयोग का निर्णय किया है।
बैठक में केमिस्ट एसोसिएशन, कोटा के अध्यक्ष क्रांति जैन ने बताया कि दवाईयों की एमआरपी पर आज से ही 7 प्रतिशत की कमी कर दवाई उपभोक्ता को बेची जा रही है। 22 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे जीएसटी बचत उत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन सहित शहर के व्यापार संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि, वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त मौजी राम मीणा, रतीश जैन सहित अन्य अधिकारी एवं व्यापारी वर्ग से जुड़े लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री दिलावर एवं अन्य