कॉन्स्टेबल शंकरलाल का बीमारी के चलते निधन

Update: 2024-02-21 07:56 GMT

चूरू: सुजानगढ़ के नजदीकी गांव लोढ़सर के सशस्त्र सीमा बल में तैनात कॉन्स्टेबल शंकरलाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। जवान का मुंबई में इलाज चल रहा था।

शंकरलाल के भाई सांवरमल सीलू (39) पुत्र गोवर्धनलाल सीलू निवासी लोढ़सर ने बताया कि उनका चाचा का लड़का शंकरलाल सीलू (36) पुत्र श्रवण कुमार सीलू सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में वर्ष 2012 में भर्ती हुआ था। शंकरलाल बटालियन नम्बर 38 तवांग (अरुणाचल प्रदेश) में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। वो करीब 2 सालों से कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई में इलाज चल रहा था। सोमवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन शहर के बगड़िया उपजिला हॉस्पिटल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को उनके गांव लोढसर में उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सदर थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सदर थाना इंचार्ज रजीराम समेत पुलिस स्टाफ और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags:    

Similar News