बीजेपी प्रदेश संगठन की नई पीढ़ी को कमान

Update: 2023-07-05 07:20 GMT

जयपुर न्यूज़: भाजपा के केंद्रीय संगठन ने प्रदेश संगठन की कमान नई पीढ़ी काे साैंप दी है। हालांकि इसमें 35 प्रतिशत अनुभव का भी मिश्रण किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष खुद 47 वर्ष के हैं, जबकि उनकी टीम में 35 प्रतिशत चेहरे अंडर 40 हैं और 65 प्रतिशत से अधिक चेहरे अंडर 50 के हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के दाैराें के बाद ही ये बड़े बदलाव हुए हैं। इस सूची में नंबर वन पर अलवर सांसद बालकनाथ हैं, जिनकी उम्र 39 वर्ष है। उनकाे लेकर चर्चा है कि पार्टी उन्हें प्रदेश की राजनीति में सक्रिय करना चाहती है। इनके अलावा अनंतराम विश्नाेई, नीलम गुर्जर आदि चेहरे अंडर 35 के हैं। इनमें से कई पदाधिकारियाें काे पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट देने पर दांव खेल सकती है। गाैरतलब है कि प्रदेश संगठन में आधा दर्जन ऐसे चेहरे हैं जाे प्रमाेट हाेकर प्रदेश कार्यकारिणी का हिस्सा बने हैं।

Tags:    

Similar News