Rajasthan राजस्थान : कोटा जिले के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच इलाके को लेकर विवाद ने सड़क पर ही हंगामे और मारपीट का रूप ले लिया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और जबरन गाड़ी में बैठाने का भी प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। घटना अनंतपुरा थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से झगड़ा शांत कराया।
Tags: