Churu: पंचायतीराज संस्थाओं में उपचुनाव हेतु जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

Update: 2025-02-10 11:59 GMT
Churu चूरू । जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर 14 फरवरी, 2025 को जिले की सरदारशहर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 08 सदस्य पद, राजगढ़ पंचायत समिति की ददरेवा ग्राम पंचायत व चूरू पंचायत समिति की भामासी ग्राम पंचायत के सरपंच पद के उपचुनाव के दौरान शांति व कानून व्यवस्था तथा मतदान दिवस को मतदान से संबंधित विभिन्न सूचनाएं समय-समय उपलब्ध करवाने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
जारी आदेशानुसार भानीपुरा तहसीलदार को सरदारशहर पंचायत समिति के ब्लॉक संख्या 8, चूरू तहसीलदार को ग्राम पंचायत भामासी व राजगढ़ तहसीलदार को ददरेवा ग्राम पंचायत के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
Tags:    

Similar News