Churu चूरू । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय परिसर में मंगलवार को दिव्यांग जनों को 25 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर का वितरित की गई। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, वासुदेव चावला सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने शिरकत की।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक सहारण ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार दिव्यांग जनों के सम्मान, सुविधा और स्वावलंबन की दिशा में कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व वंचित व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करें। हम सभी सहयोग करें और परिवेश के पात्र व वंचित दिव्यांगों को योजनाओं से जोड़ें।
इस अवसर पर जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल व वासुदेव चावला ने भी विचार व्यक्त किए।
उपनिदेशक नगेंद्र सिंह राठौड़ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य विक्रम सिंह, मदन सिंह, विमला गढ़वाल, रामनिवास भुवाल, मनीष जाखड़, पंकज स्वामी, लाखन सिंह, नीतू,पवन कुमार थालौड़, नरेंद्र झोरड़, विजय खेड़ीवाल सहित अन्य मौजूद उपस्थित रहे।
Tags: