Churu: जिला कलेक्टर ने अग्निकांड व बिजली गिरने से नुकसान झेलने वालों को मंजूर की राहत राशि
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर जिले के अग्नि/ आकाशीय बिजली से पीड़ितों को उनके बर्तन,कपड़ा, पशु हाट एवं आवासीय नुकसान के पेटे सहायता राशि स्वीकृत की है।
जारी आदेशानुसार सरदारशहर ब्लॉक के करणसर निवासी रूघाराम पुत्र मामराज को 5000 रुपए, रतनगढ़ ब्लॉक के हरदेसर निवासी तीजू देवी पत्नी गोपीराम को 16000 रुपए, सरदारशहर के जीवणदेसर निवासी बजरंगलाल पुत्र मोतीराम को 10500 रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खाते में भुगतान किए जाने की स्वीकृति जारी की गई है। जिला कलक्टर ने यह राशि रतनगढ़ व सरदारशहर तहसीलदार की अनुशंषा पर स्वीकृत की है।