Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में जिले के सभी उपखंडों में अटल जन सेवा शिविर (उपखंड स्तरीय जनसुनवाई) आयोजित किए जाएंगे।
एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि सभी उपखंडों में आयोजित अटल जन सेवा शिविरों में उपखंड स्तरीय अधिकारी आमजन की समस्याएं सुनेंगे।
---