Churu: राहड़ खेल सप्ताह अंतर्गत हुआ तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

Update: 2024-08-28 14:22 GMT
Churu चूरू । हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त के सिलसिले में जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार चल रहे खेल सप्ताह अंतर्गत बुधवार को जिला स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिताआेंं का आयोजन किया गया।
बुधवार शाम आयोजित मेडल सेरेमनी में प्रधान दीपचंद राहड़, एडीपीआर कुमार अजय, जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधान दीपचंद राहड़ ने बताया कि जिले में खेलों को लेकर एक सकारात्मक वातावरण देखने को मिल रहा है। जिले के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चूरू का नाम रोशन किया है। हमारे युवाओं को खेलों की दिशा में भी आगे बना चाहिए क्योंकि खेलों में असीम कैरियर संभावनाएं हैं। आज विभिन्न खेलों में चूरू की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी कोशिश है कि ग्रामीण स्तर पर भी खेल संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी बेहतरीन अवसर मिले।
एडीपीआर कुमार अजय ने कहा कि खेल गतिविधियां व्यक्ति को एक सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में किसी न किसी खेल को शामिल करना चाहिए। भागदौड़ की जिंदगी में आज व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियां घटती जा रही हैं तथा मानसिक तनाव बढता जा रहा है। ऎसे में किसी भी प्रकार के खेल व खेल आयोजन को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम ने बताया कि बुधवार को हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड राउंड में अशोक रक्षक ने स्वर्ण, अशोक डूडी ने रजत व कियारा ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार इंडियन राउंड में धीरज सिहाग ने स्वर्ण, जयदेव महर्षि ने रजत व हर्षिता ने कांस्य पदक जीता। रिकर्व राउंड में रौनक ने स्वर्ण, भवानी ने रजत तथा आदित्य ने कांस्य पदक जीता।
इस दौरान भारोत्तोलन प्रशिक्षक सीताराम प्रजापत, तीरंदाजी कोच सुनील रक्षक, सहायक प्रोग्रामर अभिषेक सरोवा, कविंद्र सिंह, टीटी कोच राहुल पीपलवा, मनीष राठौड़़, सुरेंद्र प्रजापत, संदीप मील, अजय ढाका, प्रदीप शर्मा, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
---
Tags:    

Similar News

-->