Churu: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2025 अंतर्गत आवेदन 10 अगस्त तक
Churu चूरू । राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2025 अंतर्गत 10 अगस्त, 2025 तक देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
प्रभारी अधिकारी (विकास) सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा इस वर्ष रेल मार्ग से 50 हजार यात्री एवं हवाई जहाज से 06 हजार यात्री सहित कुल 56 हजार यात्री यात्रा करेंगे।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक योजना के बारे में अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु देवस्थान विभाग की वेबसाइट http://devasthan.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के चरणबद्ध क्रियान्वयन की कड़ी में जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी से मुख्य, प्रतिक्षारत एवं अतिरिक्त प्रतिक्षारत आवेदकों का चयन किया जाना है। चयन पश्चात चयनित यात्रियों की यात्राएं प्रारंभ की जाएंगी।