Churu: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 57 होंगे सम्मानित

Update: 2024-08-14 14:15 GMT
Churu चूरू । विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 57 व्यक्तियों को गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर उत्तमसिंह शेखावत ने बताया कि राजकीय कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ रामरतन बिस्सू, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश, अतिरिक्त कोषाधिकारी रामस्वरूप शर्मा, राजगढ़ बीडीओ नरेन्द्र पूनिया, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के सुजानगढ़ सहायक अभियंता राजेन्द्र प्रजापत, जिला परिषद लेखाधिकारी चौनाराम बेनीवाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा रामूराम बुंदेला, राउमावि भाड़ंग प्रधानाचार्य रामनिवास, वाटरशेड जेईएन पूजा, रतनगढ़ बीसीएमओ डॉ मनीष कुमार तिवाड़ी, उदासर कल्याणपुरा सरदारशहर के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ चिरंजी कुमार दीक्षित, मेडिकल कॉलेज चूरू के चिकित्सक डॉ ओमवीर सिंह, नौरंगपुरा ग्राम विकास अधिकारी मनफूलराम, महिला अधिकारिता विभाग संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश, मोबाइल फोरेंसिक यूनिट प्रभारी कृष्ण कुमार गुगड़, सहायक वनपाल कृष्णा साहू, एसीबीईओ खालिद अली, प्रधानाचार्य सरोज वीर पूनियां, एपीसी हरिप्रसाद शर्मा, डीबी अस्पताल नर्सिंग अधिकारी गणेश सिंह, डीआईपीआर सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र मेघवाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मोहनसिंह राठौड़, अध्यापक अशोक माहिच, वरिष्ठ अध्यापक नरेन्द्र कुमार स्वामी, अध्यापक समीर खान जोईया, सरदारशहर तहसील कार्यालय वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार पाण्डिया, सरदारशहर तहसील कार्यालय वरिष्ठ सहायक शंकरलाल रैगर, राउमावि बोथियावास अध्यापक राहुल स्वामी, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कनिष्ठ सहायक महेश कुमार जांगिड़, जिला क्षय निवारण केन्द्र रतनगढ़ कनिष्ठ सहायक अनिल वर्मा, जिला परिषद कनिष्ठ सहायक विमला, कलक्ट्रेट कार्यालय कनिष्ठ सहायक निशा कंवर को प्रशस्ति -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार भामाशाह विकास कुमार मालू, साहित्यकार भंवर सिंह सामौर, कबड्डी खिलाड़ी आशा गुर्जर, लेखक घनश्याम नाथ कच्छावा, रामनिवास भार्गव, पैदल चाल खिलाड़ी रक्षा प्रजापत, मुस्ताक खान पुत्र सादुले खान, अमजद तुगलक, उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अंशिका पुत्री अशोक कुमार, उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मुकुल प्रजापत पुत्र सुभाष प्रजापत, परमेश्वर लाल महर्षि, सामाजिक सेवा के लिए मनीष कुमार गुप्ता, अभिषेक पारीक सरदारशहर, बाबूलाल जैन दुधेड़िया राजलदेसर, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष बलबीर ढाका, सामाजिक कार्यकर्ता अमरचंद पंवार, मुकेश सैन पुत्र लालचंद सैन चूरू, सेक्सोफोन वादक रहीस भियानी, समाजसेवी विकास कुमार बांठिया, संतोष कुमार इंदौरिया रतनगढ़, पत्रकार जेपी जोशी, पत्रकार गिरधारी सैनी, पवन गोठवाल, राशि पूनिया पुत्री राकेश पूनिया को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति - पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->