बढ़ने लगी ठिठुरन, जमने लगी ओस की बूंदे

Update: 2022-11-18 11:30 GMT
जयपुर। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। बर्फबारी व ठंडी हवाओं के चलते अब राजस्थान में भी ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में तो ओस की बूंदे जमने लगने लगी है। कड़ाके की सर्दी के चलते राजस्थान के अधिकतर जिलों में रात के पारे में गिरावट आई है।
शेखावाटी प्रदेश में तीसरे दिन भी सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, राजधानी जयपुर में भी सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दी थी कि आने वाले दो-तीन दिन बाद राजस्थान में तापमान में काफी गिरावट आएगी। जिसके चलते प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ेगा।
हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का सीधा असर शेखावाटी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। प्रदेश में तीसरे दिन भी फतेहपुर शेखावाटी सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंच गया है। पारे में गिरावट के साथ ठंड का असर जारी है। सर्दी के बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। फतेहपुर शेखावाटी में गुरुवार को तापमान 7 डिग्री था।
इधर, जैसलमेर के पोकरण में भी सर्दी के तेवर तेज होने लगे है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्द हवाओं के चलते तापमान 16 डिग्री के करीब पहुंचा गया है। सर्द हवाओं के चलते तीन दिनों से लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम में बदलाव के चलते आमजन की दिनचर्या में भी बदलाव आया है। शहर के मुकाबले नहरी क्षेत्रो में तापमान और भी कम दर्ज किया गया है।

Similar News