मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य में किया 53 विकास कार्यों का शुभारम्भ, अजमेर को मिली ये बड़ी सौगात

Update: 2023-06-02 09:49 GMT

अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के माध्यम से राज्य में 53 सड़कों का उन्नयन एवं पुलों तथा आरयूबी के निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। अजमेर जिले में 472.27 करोड़ के विकास कार्यों का वीसी के माध्यम से गुरूवार को शुभारंभ किया गया। विधायक सुरेश टांक एवं शंकर सिंह रावत तथा विशेषाधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर भी वीसी कक्ष में उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के माध्यम से राज्य में 3378 करोड़ के 53 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। अजमेर जिले के लिए 2 कार्यों का लोकार्पण तथा 2 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों की लागत 472.27 करोड़ है। इन विकास कार्यों से आमजन को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र का विकास होगा।

उन्होंने बताया कि सरवाड़ से भाटोलाव रोड़ पर सीसी सड़क कार्य का लोकार्पण किया गया। इसकी लागत 2.21 करोड़ आई। यह सीसी सड़क 8 किमी के लिए निर्मित हुई। इसी प्रकार किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य पुराना एनएच 8 सड़क नए बस स्टेण्ड किशनगढ़ से फरासिया फाटक का भी लोकार्पण हुआ। इस 9.1 किमी लम्बे विकास कार्य पर 11.72 करोड़ की राशि व्यय हुई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा 458.34 करोड़ की राशि के कार्यो का शिलान्यास भी किया गया। अंराई सरवाड सेक्शन एसएच-7 ई सड़क का निर्माण 189.09 करोड़ की राशि से होगा। यह सड़क 44.26 किमी लम्बाई के लिए बनेगी। इससे किशनगढ़ एवं सरवाड़ विधानसभा के निवासी लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार ब्यावर मसूदा गोयला एसएच-26 ए का कार्य 269.25 करोड़ की लागत से 66.77 किमी लम्बाई के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता विकास दीक्षित, अधीक्षण अभियंता अशोक तंवर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News