Jaipur एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Update: 2025-10-13 11:02 GMT
Jaipur जयपुर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के जयपुर आगमन पर सोमवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया। श्री शाह नए आपराधिक कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने जयपुर पहुंचे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़, पूर्व विधायक श्री सतीश पूनियां, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा सहित गणमान्य-जन उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News