श्रीमाली ब्राह्मण समाज की आराध्य देवी महालक्ष्मी माता का 38वां पाटोत्सव मनाया
जालोर। नगर के धोराढाल स्थित श्रीमाली ब्राह्मण समाज की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी माता का 38वां पाटोत्सव मनाया गया। इस दौरान ढोल-बाजे की थाप पर झूमते हुए शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कमलेश्वरी माता मंदिर से शुरू होकर चारभुजा, ब्रह्मपुरी सालिग्राम अस्पताल, उगमनावास खारीरोड, महालक्ष्मी सदर बाजार, श्रीमाली ब्राह्मण बागेची मनशुखानंद आश्रम पहुंची।
जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शेखर व्यास ने बताया कि सदर बाजार स्थित महालक्ष्मी माता के ध्वजा हितग्राही परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया. वही धोराधाल स्थित कमलेश्वरी माता मंदिर में गणेश युवा मंडल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
वोपारी में नौ दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर पूरा शहर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कथावाचक कृपाराम महाराज ने कहा कि मन के क्रोध का निवारण भजन से होगा। राजाराम महाराज ने कहा कि संतों के दिखाए मार्ग पर चलने से जीवन सफल होता है। कृष्ण भक्ति के भजनों पर महिलाएं नाचने लगीं। इससे पूर्व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। इसके बाद गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर परिणय सूत्र में बंध गए। इस दौरान मोहनलाल चोयल, हरिराम चोयल, प्रतापमल पंवार, सुजाराम चोयल, नारायणलाल पंवार, उम्मेदराम चोयल आदि मौजूद रहे।