Khatushyamji उप जिला अस्पताल में सीजेरियन प्रसव

Update: 2025-07-10 14:29 GMT
Khatushyamji खाटूश्यामजी। कस्बे के उप जिला अस्पताल में गुरूवार को सीजेरियन प्रसव करवाया गया। पिछले दो साल से सर्जन और एनेस्थेटिक के अभाव में यहां सीजेरियन प्रसव नहीं हो रहे थे। हालही में राज्य सरकार द्वारा यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ सुमन का पदस्थान किया है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ गोगराज सिंह निठारवाल ने बताया कि श्रीमाधोपुर निवासी गर्भवती महिला जो खाटू में परिवार सहित रहती है, जिसका प्रसव की जटिलताओं के कारण डॉ सुमन ने गुरूवार को सीजेरियन प्रसव करवाया गया। प्रसव उपरांत जच्चा और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। टीम में एनेस्थेटिक डॉ जितेंद्र यादव, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर जवाहर सिंह, नर्सिंग ऑफिसर गीता बुरड़क, चंदन सिंह मूलचंद बुरानिया, वार्ड बॉय रामेश्वर लाल और मंजू बाईजी का सहयोग रहा
Tags:    

Similar News