Bundi: पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन कराने की अंतिम तिथि 7 मार्च तक

Update: 2025-02-28 10:28 GMT
Bundi बूंदी । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पालनहार योजनान्तर्गत 10 श्रेणियों में 0-18 वर्ष तक आयु के बच्चों को उचित शिक्षा-दीक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नियमित अध्ययनरत 487 पालनहार लाभार्थियों के 700 बच्चों का वार्षिक नवीनीकरण लंबित है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी अर्पित जैन ने बताया कि निदेशालय द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जिले में पालनहारों के वार्षिक सत्यापन से लंबित 700 बच्चों का विद्यालय से अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी करवाते हुए ई-मित्र या पालनहार मोबाइल ऐप के द्वारा फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से पालनहार का आधार पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के द्वारा वार्षिक सत्यापन करवाया जाना है। वार्षिक सत्यापन करवाए जाने की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई है।
Tags:    

Similar News