Bundi: त्योहारों के मद्देनजर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Update: 2025-02-25 11:25 GMT
Bundi बूंदी । जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अक्षय गोदारा ने फरवरी महीने में आयोजित होने वाले धार्मिक पर्व, उत्सव एवं महाशिवरात्रि के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र बून्दी, तालेड़ा, के.पाटन, लाखेरी, नैनवां एवं हिण्डोली के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बून्दी सम्पूर्ण जिले की कानून व्यवस्था के लिए इन्चार्ज होंगे। समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने-अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
Tags:    

Similar News