Bundi बून्दी । जिले में एग्रीस्टैक योजना अन्तर्गत 6 से 8 मार्च को फार्मर रजिस्ट्री शिविर तहसील केशोरायपाटन की करवाला की झौपड़िया, हिंगोनिया, अरनेठा, रोंटेदा, बालोद, बोरदा काछियान, भीया, चड़ी, चितावा, करवाला में, तहसील तालेड़ा की ग्राम पंचायत देलून्दा, सूतड़ा, गणेशपुरा, लक्ष्मीपुरा, तालेड़ा, सीन्ता में, तहसील हिण्डोली की ग्राम पंचायत थाना, रानीपुरा, सहसपुरिया, मांगलीकला, पगांरा, रामचन्द्र जी का खेड़ा, भवानीपुरा, नेगढ़ में, तहसील इन्द्रगढ़ की ग्राम पंचायत बाबई, सखावदा, माखीदा, बसवाड़ा, दौलतपुरा फाॅलोअप में एवं तहसील नैनवां की ग्राम पंचायत माणी, डोडी, दुगारी, जैतपुर, सहण में आयोजित किए जाएंगे।