50,000 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी 12वीं पास उम्मीदवार 29 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

Update: 2023-08-22 09:40 GMT
जयपुर। राजस्थान के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने शांति एवं अहिंसा विभाग में 50,000 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं. जिसके तहत राज्य के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए 50 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार शांति एवं अहिंसा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट,pacceandnonvolution.rajasthan.gov.in पर जाकर 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना वर्ष 2023 के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
राजस्थान में 50 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही सर्टिफिकेट धारक, स्काउट गाइड, एनसीसी सर्टिफिकेट धारक/एनवाईके, फ्रेंड्स ऑफ को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। बजट पूर्व घोषणा में सुरक्षा, पुलिस मित्र, महात्मा गांधी सेवा प्रेरक और चयनित एसएचजी महिलाएं।
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने पर उम्मीदवार को हर महीने 4500 रुपये वेतन मिलेगा।
सबसे पहले आपको शांति एवं अहिंसा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
इसके बाद आपको होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद, राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
इसके बाद आपको अपनी एसएसओ आईडी से एसएसओ पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
Tags:    

Similar News

-->