ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला कलेक्टर अंशदीप के राखी बांधी

Update: 2023-08-31 07:24 GMT
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की बहनों ने रक्षाबंधन पर्व पर जिला कलक्टर श्री अंशदीप तथा उनके परिवारजनों को राखी बांधकर उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की।
ब्रह्माकुमारी विजय बहन ने ब्रह्मकुमारीज संस्था की गतिविधियों के बारे में जिला कलक्टर को अवगत करवाते हुए उन्हें रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया। बीके ऊषा ने सभी को रक्षाबंधन आत्म स्मृति का तिलक लगाया। बीके विजय ने सभी के राखी बांधी। जिला कलक्टर के साथ उनके माता-पिता, पत्नी तथा उनकी बेटी भी उपस्थित रहीं। जिला कलक्टर को परिवार सहित माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आने का निमंत्रण दिया गया। (फोटो सहित 3,4 )
Tags:    

Similar News

-->