ब्लाइंड मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ साल पहले दिया था वारदात को अंजाम

Update: 2022-11-30 14:26 GMT
अलवर। अलवर पुलिस ने डेढ़ साल पहले हुए ब्लाइंड मर्डर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में उधोग नगर थानाधिकारी बनवारी लाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद ब्लाइंड मर्डर के शेष बचे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी बनवारीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी पुलकित ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके पिता राजेश शर्मा डेढ़ साल से सिनरजी स्टील कंम्पनी, एमआईए अलवर में काम करते थे। 19 नवंबर को उसके पिताजी काम पर गए हुए थे। काम से शाम को वापस घर आते समय वह जैसे ही गैलेक्सी होटल एमआईए के पास अपनी मोटरसाईकिल से पहुंचे तो दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए और उसके पिताजी के सिर में हॉकी से वार करने शुरू कर दिए।
जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामल में कार्रवाई करते हुए उद्योग थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। वहीं इस मामले में फरार चल रहे आरोपी गौरव उर्फ गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Tags:    

Similar News