सुजानगढ़ में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन, आपातकाल को बताया काला अध्याय

Update: 2023-06-26 05:41 GMT

चूरू न्यूज़: सुजानगढ़ की पांड्या धर्मशाला में रविवार की शाम भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ। प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ भाजपा चूरू की ओर से आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य इमरजेंसी के 47 साल पर काले दिवस के रूप में याद करना और उस समय लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लोगों को याद करना था।

सम्मेलन में वक्ताओं का फोकस इमरजेंसी पर रहा। सभी ने 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को काला अध्याय बताया। मुख्य वक्ता बिहारीलाल विश्नोई कहा कि इमरजेंसी संविधान की हत्या कर लोकतंत्र पर लगाया गया एक काला धब्बा था। उन्होंने उस समय के सत्याग्रहियों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस का दमनकारी इतिहास रहा है। विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस ने एक समय मोदी के अमेरिकी वीजा पर रोक लगवाई थी। अब वही अमेरिका मोदी के लिए पलक पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में योजनाओं का पैसा नेताओं की जेब में जाता था, जो अब अब सीधा लोगों के बैंक खाते में जाता है।

जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार ने रीट में फर्जीवाड़ा किया। जनता पेपरलीक घोटाले का जवाब चुनावों में देगी। उन्होंने कहा कि गहलोत राज्य को आर्थिक संकट में डालकर फ्री की रेवड़ियां बांट रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->