भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद अधीर रंजन चौधरी का दहन किया पुतला, किया विरोध प्रदर्शन
पढ़े पूरी खबर
झालावाड़, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर झालावाड़ जिला मुख्यालय पर भाजपा की ओर से पुतला फूंककर विरोध किया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की.
झालावाड़ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस नेताओं का चेहरा साफ हो गया है. देश के सर्वोच्च पद के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना भी नारी शक्ति का अपमान है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इस दौरान अधीर रंजन चौधरी के बयान की निंदा करते हुए भाजपा युवा मोर्चा, एसटी मोर्चा समेत भाजपा के अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
नारेबाजी कर अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। इस दौरान झालावाड़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, मनोज गुर्जर, प्रकाश वर्मा, धर्मवीर शक्तिवत, पुष्पेंद्र सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.