नये मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएगी बीजेपी

नव मतदाता को भाजपा की सदस्यता दिलाना पहला लक्ष्य

Update: 2023-08-21 07:32 GMT

राजसमंद: राजसमंद में रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र खींची ने बैठक ली। उन्होंने नए मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने पर जोर दिया। पार्टी पदाधिकारियों को मेंबरशिप के टारगेट भी दिए गए हैं।

बैठक के दौरान राजसमंद विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र सिंह खींची ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश नेतृत्व के अनुसार प्रत्येक बूथ पर नव मतदाता को भाजपा की सदस्यता दिलाना पहला लक्ष्य है।

इसके लिए मंडल व शक्ति केन्द्र स्तर पर टोली तैयार की गई व प्रत्येक बूथ स्तर पर कम से कम 100 नए सदस्य भाजपा के पक्ष में बनाना है। जिसके लिए केंद्रीय स्तर से भी विधायक प्रवास पर आएंगे जो यहीं पर रह कर जनता के बीच में कार्य करेंगे ।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह चौहान ने राजसमंद विधानसभा में भाजपा सदस्यता अभियान व केंद्रीय विधायक विस्तारक योजना की पूर्ण जानकारी बताई। बैठक में विस्तारक महिपाल सिंह, अरविंद सिंह राठौड़, अशोक रांका, सम्पत नाथ सिंह चौहान, उदय लाल अहीर, हिम्मत कुमावत, भवानी जोशी, लक्ष्मण मौर्य, भैरू लाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News