भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Update: 2023-07-15 09:30 GMT

सवाई माधोपुर: राजस्थान में दिन-ब-दिन बढ़ रहे महिला अत्याचार और बलात्कार के मामलों को लेकर सवाई माधोपुर में भाजपा हमलावर नजर आई। यहां भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद राज्यपाल के नाम कलेक्टर सुरेश‌ कुमार ओला को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा गौतम ने बताया कि कल टोडाभीम के मोहनपुरा गांव की बालिका के साथ हुए जघन्य हत्याकांड और बलात्कार के मामले को लेकर महिला मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिस तरह से बालिका के साथ बलात्कार और हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इससे महिलाओं में बहुत आक्रोश है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं और सरकार को अपनी कुर्सी बचाने से फुर्सत नहीं है। इतना ही नहीं बालिका के लापता होने पर भी जब उसके माता-पिता पुलिस के पास गए तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

अगर समय पर पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता लेकर कार्रवाई करता तो शायद यह हादसा नहीं होता, लेकिन अफसोस की बात है कि पुलिस ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी है। जबकि सरकार मूकदर्शक की भूमिका निभा रही है।

Tags:    

Similar News