जोधपुर। 5वीं रोड पर रविवार रात एक मजदूर से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़ित ने सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार हाल मिल्कमैन कॉलोनी गली नंबर 1 निवासी रोहित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार की रात में वह कमठा मजदूरी कर अपने घर पैदल लौट रहा था। पांचवीं रोड पर मोबाइल पर परिचित से बात कर रहा था। तब पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल झपट कर ले गए। सरदारपुरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर तलाश में जुटी है।