राजस्थान  स्व. शिव किशन जमना देवी दाधीच स्मृति सेवा संस्थान की ओर से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ रविवार को हुआ। कथा से पूर्व गोगागेट स्थित रघुनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने कलश सिर पर लिए हुए मंगल गीत गा रही थी। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। गोगागेट के दधिमती भवन तक कलश यात्रा में शिवप्रकाश दाधीच, योगेन्द्र कुमार दाधीच, गिरधर लाल आचार्य, शिव राम आचार्य, गौरीशंकर रतावा, रमेश कुमार राजपुरोहित, शिव शंकर रतावा, लीलाधर आसोपा, दाधीच, सरोज दाधीच, सहित अनेक शामिल हुए।
Tags: