Bikaner: नगरीय निकाय आम चुनाव को लेकर बीकानेर में पार्षद आरक्षण की लॉटरी
पार्षद सीटों के आरक्षण का निकला लॉटरी परिणाम, बीकानेर में चुनावी हलचल तेज
बीकानेर: नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के संदर्भ में बीकानेर नगर निगम सहित नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, नापासर, लूणकरणसर और खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्रों के पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशान्त जैन के निर्देशन और मौजूदगी में निकाली गई।
इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, मदन मेघवाल, प्रहलाद मार्शल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी। दो नन्हीं बच्चियों परिधि और युवानी पड़िहार ने यह लॉटरी निकाली।