भीलवाड़ा: भीलवाड़ा साईकल क्लब द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी 03 जून को विश्व साईकल दिवस पर विशाल साईकल रैली क्लब संयोजक तिलोकचंदजी छाबड़ा के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
रैली प्रातः 7.00 स्टेशन चौराहे से प्रारंभ होकर गोल प्याऊ चौराहा, सुभाष मार्केट, महाराणा टॉकीज चौराहा, माणिक्य नगर, रोडवेज बस स्टैंड, हरि सेवा धाम, प्रताप टॉकीज रोड, आजाद चौक रोड होते हुए सूचना केंद्र पर संपन्न होगी। साईकल क्लब के प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सन 2018 से ही प्रति वर्ष 03 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाए जाने की आधिकारिक रूप से घोषणा की थी।
इसी क्रम में भीलवाडा में भी सन् 2018 से ही प्रति वर्ष भीलवाडा साइकिल क्लब द्वारा साइकिल रैली निकाल कर विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता रहा है।