चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को पटखनी देने के लिए बनाया ये बड़ा 'प्लान'

Update: 2023-05-20 13:42 GMT

 राजस्थान:  विधानसभा चुनाव 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाथद्वारा और आबू दौरे के बाद अब प्रदेश बीजेपी चुनावी मोड में है। इसको लेकर अब भाजपा की ओर से 25 जून से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। इस अभियान में सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से लाडनूं में भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक हो चुकी है और अब शनिवार को कार्यसमिति की बैठक हो रही है. इस बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

मई के अंतिम सप्ताह में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत हर संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के कार्यों को आम लोगों के सामने रखा जाएगा। इस दौरान समाज के बुद्धिजीवियों को विशेष रूप से आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। भाजपा की ओर से 25 से 30 जून तक पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा पार्टी के पदाधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद व अन्य नेता प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि बैठक में कार्यों की समीक्षा के साथ ही राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित कर बुद्धिजीवियों को बुलाया जाएगा। वहीं 25 से 30 जून को जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सोना रखना दर्शाता है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के ढेर पर बैठे हैं। कार्यसमिति में मिशन 2023 और मिशन 2024 पर चर्चा होगी। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को व्यापक स्तर पर आम जनता तक ले जाने पर निर्णय लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->