Baran: दीपोत्सव पर मतदान बूथों की दीप सज्जा से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश

Update: 2025-10-19 13:18 GMT
Baran बारां । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में अंता विधानसभा उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विविध स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि दीपोत्सव पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता के तहत प्रत्येक विद्यालय स्थित मतदान बूथों को दीपों, लाइट, लैंप व रंगोली की आकर्षक सजावट से सजाया गया। इस अवसर पर “11 नवंबर नोट करें -निर्भय हो सब वोट करें” जैसे प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से नागरिकों को मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अभिनव पहल के माध्यम से दीपोत्सव के पावन अवसर पर लोकतंत्र के दीप जलाने का संदेश दिया गया है। इस गतिविधि में सीबीईओ ममता चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
Tags:    

Similar News