Baran: ग्राम चरड़ाना में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्माण हेतु भूमि आवंटित
Baran बारां । जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा बारां द्वारा राज० प्राथमिक विद्यालय चरडाना हेतु भूमि आवंटन की मांग उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार अटरू की अनुशंसा पर ग्राम चरडाना तहसील अटरू की आराजी ख.न. 348 रकबा 0.80 हेक्टेयर को निरस्त किया जाता हैं तथा ग्राम-अरड़ाना तहसील-अटरू की आराजी खसरा नं0 71 रकबा 0.70 हेक्टेयर में से 0.32 हेक्टेयर भूमि राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, चरड़ाना के लिए नवीन भवन निर्माण हेतु आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है