Baran बारां । राज्य सरकार की ओर से पदोन्नत किए गए 11 मंत्रालयिक कार्मिकों का मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से मिनी सचिवालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें। नागरिकों की सेवा हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एडीएम दिवांशु शर्मा, डीएसओ अनिल चौधरी, जिला परिषद सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, एसडीएम अभिमन्यु कुंतल, तहसीलदार दशरथ मीणा, निजी सहायक मोहित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags: