Baran बारां । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला कलक्टर के नेतृत्व में फार्मर आईडी पंजीकरण शिविरों का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है। एग्रीस्टेक योजना के तहत आयोजित इन शिविरों में किसानों के फार्मर आईडी कार्ड बनाकर वितरित किए जा रहे हैं।
जिले में अब तक फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में 19030 किसानों का पंजीयन किया गया है। जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविर के तहत अब तक बारां में 4514, छबड़ा में 3794, छीपाबड़ौद में 2330, मांगरोल में 2259, अटरू में 2461, अंता में 2130 एवं किशनगंज में 1542 सहित कुल 19030 किसानों को डिजिटल आईडी जारी किया गया है। शिविरों में फार्मर रजिस्ट्री कराने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पात्र किसानों को मिलेगा।
27 फरवरी से 1 मार्च तक यहां होंगे शिविर आयोजित
एडीएम दिवांशु शर्मा ने बताया कि गुरूवार से तीन दिवसीय शिविर क्रमशः बारां- ग्राम पंचायत पाठेड़ा, मियाड़ा फतेहपुर, छबड़ा-ग्राम पंचायत कोटडापार, गोडियामेहर, हान्याहेडी, छीपाबड़ौद- ग्राम पंचायत फुलबड़ौदा, मानपुरा, अमलावदाआली, मांगरोल-ग्राम पंचायत मालबमोरी, रायथल, किशनपुरा, अटरू-ग्राम पंचायत गोरधनपुरा, अर्डान्द, बड़ौरा, अंता-ग्राम पंचायत बमूलिया, अमलसरा, बालदड़ा एवं किशनगंज की ग्राम पंचायत सिमलोद, खण्डेल व बिलासगढ़ में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही तहसील मुख्यालय पर किसान पंजीयन (रजिस्ट्री) के स्थायी शिविरों का आयोजन जिले की सातो तहसीलों (बारां, अंता, मांगरोल, किशनगंज, अटरु, छबड़ा, छीपाबड़ौद) में स्थायी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।