Baran बारां । जिला रोजगार अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को होटल राज पैलेस, कोटा रोड बारां में रोजगार शिविर का आयोजन 10ः30 से 4 बजे तक किया जाएगा। इस रोजगार सहायता शिविर में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र के लगभग 15 से 20 नियोजकों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें आशार्थियों का साक्षात्कार कर उनकी योग्यता के अनुसार मौके पर ही प्रारम्भिक चयन किया जाएगा। इस शिविर में स्वरोजगार प्रशिक्षण के संदर्भ में आशार्थियों को कौशल प्रशिक्षण हेतु मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार की इस संबंध में अन्य अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।