Baran बारां । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कल दिनांक 11 अप्रैल से 12 अप्रैल तक कोटा-बारां प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री दिलावर कल प्रातः 9ः30 बजे दरा में कोटा जिले के अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में रामगंजमंडी में मंत्री मदन दिलावर की पहल पर आयोजित किए जा रहे सरकार आपके द्वारा समस्या समाधान शिविर कि अब तक की समीक्षा की जाएगी तथा आगे की कार्य योजना के निर्देश मंत्री महोदय देंगे।
दोपहर 3बजे कोटा जिले के पोलाई स्थित कोशलम फार्म हाउस पर सरपंच संघ के होली मिलन एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। मंत्री मदन दिलावर 12 अप्रैल को प्रातः 9ः30 बजे कल्पना चावला सर्किल,स्वामी विवेकानंद नगर पर 33/11 नवीन केवी का शिलान्यास करेंगे। प्रातः 11ः30 बजे बारां जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। बारां में दोपहर 1 बजे जानकी फोर्ट मैरेज गार्डन ,नाकोड़ा कॉलोनी में वैष्णव समाज द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे जिला परिषद कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक लेंगे। सायं 5 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसावा, तहसील अंता में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। सांय 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।