Baran: शुद्ध पेयजल की समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

Update: 2025-04-17 13:12 GMT
Baran बारां । ग्रीष्म ऋतु में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले की समस्त पंचायत समिति के गांवों एवं शहरी जल योजनाओं पर शुद्ध पेयजल की समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था के लिए कन्ट्रोल रुम में सम्पर्क कर सकते है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या होने, हैंडपंप खराब होने, पाइप लाइन लीकेज होने तथा विभाग की पाइप लाइन पर अवैध जल संबंध सहित अन्य पेयजल संबंधित समस्याओं के निराकरण दूरभाष नम्बर 07453-294754 है। उपभोक्ता, शिकायतकर्ता से अपेक्षा की जाती है कि अपना नाम एवं शिकायत का स्थान सही बताए जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। कंट्रोल रूम के उक्त नंबर पर प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ताओं से निवेदन है कि यदि किसी के द्वारा अवैध जल संबंध ले लिया गया है तो उसको विभागीय नियमानुसार नियमित करा लेवे एवं बकाया जल शुल्क जमा कराए जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा नहीं हो।
Tags:    

Similar News