Baran: पीएम किसान सम्मान निधि भौतिक सत्यापन कार्य समय पर पूर्ण करें: जिला कलेक्टर

Update: 2025-04-25 12:30 GMT
Baran बारां । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा कि योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में वंचित रहे 5 प्रतिशत लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पटवारियों को निर्देशित किया है कि 26 अप्रैल 2025 तक कम से कम 50 प्रतिशत लाभार्थियों का सत्यापन कार्य पूर्ण करें तथा 10 मई 2025 तक यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लें। सत्यापन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है।
Tags:    

Similar News