Baran: डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के तहत शिविरों का आयोजन
Baran बारां । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला कलक्टर श्री रोहिताश्व सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत इकलेरा में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण किया।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविरों में राजस्व, जलदाय, पशुपालन, आयुष्मान, कृषि, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में लंबित पत्थरगढ़ी व सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, लीकेज मरम्मत, जल-दबाव जांच, नामांतरण कार्य, नहरों की सफाई, पौध वितरण, रास्तों के मामलों का निपटारा, मृदा नमूनों का संग्रहण व स्वास्थ्य कार्ड वितरण, आयुष्मान कार्ड जारी करना, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु प्रवेशोत्सव, बिजली के झूलते तारों और पोलों की मरम्मत जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।
इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत बीपीएल परिवारों का सर्वे, विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु आवेदन, मंगला पशु बीमा के तहत हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करना, पशु जांच, इलाज व टीकाकरण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, पानी की टंकियों की सफाई और लंबित नल कनेक्शन जारी करना जैसे जनकल्याणकारी कार्य भी शिविरों में किए जा रहे हैं।
27 जून को इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
पखवाड़े के अंतर्गत 27 जून शुक्रवार को प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक कोटड़ीसुण्ड़ा, मियाड़ा, बडवा, जयनगर, बमोरीकलां, खोपर, बारई, कचनारियाकलां, खेडलाजागीर, रीछन्दा, कि’ानपुरा, देवरी, औगाड़, बकनपुरा, गरड़ा एवं बरुनी ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा