Baran: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविरों का आयोजन जारी

Update: 2025-07-05 13:37 GMT
Baran बारां । एडीएम जबर सिंह ने बताया कि जिले में जनजातीय समुदाय के समग्र विकास एवं उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत विशेष शिविरों का आयोजन जारी है। यह अभियान ग्राम पंचायत स्तर पर 15 जून से शुरू हुए जो 15 जुलाई 2025 तक आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत ब्लॉक किशनगंज की ग्राम पंचायत बादीपुरा, बन्दाखुर्द, पचलावड़ा,
ब्लॉक अटरु की ग्राम पंचायत खड़ीला, ब्लॉक मांगरोल की ग्राम पंचायत जारेला, मऊ, ब्लॉक छीपाबडौड़ की ग्राम पंयायत अजनावर, अमलावदाआली, ब्लॉक बारां की ग्राम पंचायत बटावदा, ब्लॉक शाहाबाद की ग्राम पंचायत ढिकवानी व पीपलखेड़ी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
एडीएम सिंह ने सभी पात्र जनजातीय परिवारों से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में भाग लें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं को एवं अपने परिवार को सशक्त बनाएं, ताकि कोई भी हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।
Tags:    

Similar News